फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Today Kanwariyas will perform Jalabhishek in Vibhuti Nath temple

Shravasti News: आज विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे कांवड़िये

Tue, 26 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 26 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Today Kanwariyas will perform Jalabhishek in Vibhuti Nath temple
जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित राप्ती नदी से जल भरते कांवड़िये।   -संवाद
श्रावस्ती। हरितालिका तीज पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार सुबह से ही कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आस्था से लबरेज कांवड़िये बोल-बम का जयकारा लगाते हुए राप्ती नदी के घाट पहुंचे और जल भरा। इसके बाद सभी सिरसिया स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर की ओर कांवड़ लेकर निकल पड़े। इस दौरान तराई की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आईं। कांवड़िये डीजे की धुन पर थिरकते दिखे।
विज्ञापन


जिले भर में मंगलवार को धूमधाम से हरितालिका तीज मनाई जाएगी। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शंकर की आराधना करेंगी। हरितालिका तीज पर भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए सोमवार को जगह-जगह कांवड़ यात्रा निकली।
विज्ञापन


कांवड़िये राप्ती नदी के भकला घाट, मधवारपुर घाट, सीताद्वार झील, भिनगा स्थित राजर्षि काली मंदिर, रजिया ताल सहित अन्य घाटों से जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं, युवतियां, बच्चे व युवक बोल-बम का जयकारा लगाते हुए शिव मंदिरों की ओर बढ़ते जा रहे थे। कांवड़ियों से पूरा जिला शिवमय नजर आया। इनके जलपान व विश्राम के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया।



बारिश में भी अडिग रही श्रद्धा
जिले में सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। तेज पुरवा हवा ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना बना रहा, जिससे कांवड़ियों को पैदल चलने में आसानी हुई।



ब्रह्मदेव स्थान पर निकली झांकी
जमुनहा बस स्टैंड पर ब्रह्मदेव स्थान पर रविवार रात शिव जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ के कलाकारों ने मनमोहक शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। साथ ही कलाकारों ने शिव तांडव व भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed