{"_id":"682e71b4590906bf890fa4b6","slug":"tiranga-yatra-started-bharat-mata-ki-jai-reverberated-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111444-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निकली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निकली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष
Thu, 22 May 2025 06:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा ।
सिरसिया (श्रावस्ती)। भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को परास्त करने पर बुधवार को सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधान व बीडीसी ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्य रूप से एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मिश्रीलाल वर्मा मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक के बैनर तले सिरसिया में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर सिरसिया से होते हुए दुर्गा मंदिर तक गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान एमएलसी ने कहाकि पहलगाम की आतंकवादी घटना के बाद भारतीय सेना ने जैसे पाकिस्तान में घुसकर जो आतंकवाद की कमर तोड़ी यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। आज पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का आतंकवाद परस्त चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की छाती पर चढ़कर पहलगाम की घटना का जवाब दिया है। आज पूरा देश भारतीय सेना की जय जयकार कर रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, महेश मिश्रा, संजय कैराती पटेल, रमन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, सत्यव्रत सिंह, अरविंद गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।