फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three worker got electrocuted after touching iron rods from high tension line in Bahraich one died two injured

UP News: हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से तीन मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत... दो जिला अस्पताल रेफर

Sat, 31 May 2025 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 May 2025 05:43 PM IST
सार

हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से तीन मजदूरों को करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Three worker got electrocuted after touching iron rods from high tension line in Bahraich one died two injured
मौके पर एकत्र लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में श्रावस्ती के गलगल कोटिया निवासी तीन मजदूरों को शनिवार को सरिया हाईटेंशन लाइन से छूने पर करंट लग गया। इससे तीनों झुलस गए। उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां एक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


तीनों युवक बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के सैदा के मजरा लतीफ पुरवा मजदूरी करने गए थे। लतीफ पुरवा निवासी अबरार उर्फ बुल्ला का मकान बन रहा है। यह गांव हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा गलगल कोटिया के बगल में ही है। गलगल कोटिया निवासी सर्वजीत कुमार (22) पुत्र ननके गांव के ही प्रधान (24) पुत्र लड्डू व संजय कुमार (18) पुत्र प्रेमचंद वहां मजदूरी करने गए थे। 

विज्ञापन

दो मजदूरों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया

सरिया सीधी करते समय वह हाईटेंशन लाइन से छू गई। तीनों करंट लगने से झुलस गए। पास में मौजूद लोग तीनों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सर्बजीत व प्रधान को जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed