फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three teenage girls drowned while taking a bath in the pond, one died

तालाब में नहाते समय तीन किशोरियां डूबीं, एक की मौत

Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three teenage girls drowned while taking a bath in the pond, one died
जमुनहा (श्रावस्ती)। चिरैया गांव के उत्तर स्थित तालाब में गांव की तीन किशोरियों नहाने गई थीं। जो गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। किशोरियों की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों किशोरियों को बाहर निकाला। जिनमें से एक किशोरी की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर के मजरा चिरैया निवासिनी इशरत जहां (6), कमरुल निशा (7) व मुस्कान (8) गांव के उत्तर स्थित तालाब की तरफ गई थीं। जहां तीनों तालाब में नहाने लगीं। अचानक पैर फिसलने के कारण किशोरियां गहरे पानी में चली गईं। जिससे वह डूबने लगीं। किशोरियों की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर इशरत जहां व कमरुल निशा को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं करीब एक घंटे बाद मुस्काना पुत्री फारुख को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed