फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three roads of Shrawasti, one road each of Gonda, Bahraich and Balrampur became highways

श्रावस्ती की तीन तो गोंडा, बहराइच व बलरामपुर की एक-एक सड़कें बनी राजमार्ग

Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three roads of Shrawasti, one road each of Gonda, Bahraich and Balrampur became highways
श्रावस्ती। श्रावस्ती की तीन तो बलरामपुर व गोंडा की एक सड़क को जिला मार्ग से राज्य मार्ग में परिवर्तित किया गया है। अब इन सड़क को सिंगल लेन की जगह टू लेन में परिवर्तित किया जाएगा। इनमें से कुछ सड़कें फोरलेन में भी परिवर्तित हो सकती है। इसके बाद अब गोंडा से बहराइच, बहराइच से श्रावस्ती, बलरामपुर से श्रावस्ती व बलरामपुर से सिद्धार्थनगर जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

आवागमन के लिए सुगम रास्ता ही विकास का पथ खोलता है। लेकिन यदि मार्ग जर्जर हो तो विकास की गति अपने आप रुक जाती है। शायद यही कारण है कि गोंडा बहराइच का वह रास्ता जो बहराइच हुजूरपुर व कर्नैलगंज होकर निकलता है, उस पर जाने का साहस अभी कोई नहीं कर पाता। यही स्थिति बहराइच से यदि श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड ककरदरी आना हो तो भी लोगों को परेशानियां नजर आती हैं।
विज्ञापन

इन सड़क पर जगह जगह पर बड़े बड़े गड्ढों की स्थिति यह है कि यह दल दल का स्वरूप ले चुके हैं, लेकिन अब मंडल की प्रमुख सड़क की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है। इसका कारण है कि सरकार ने अब तक जिला मार्ग के रूप में चिह्नित पांच सड़क को राज्य मार्ग में परिवर्तित कर दिया है। इससे यह सड़क कम से कम टू लेन या फिर फोरलेन में भी परिवर्तित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चीकृत की गई सड़क में तीन सड़क श्रावस्ती को जोड़ती है तो एक सड़क गोंडा से बहराइच को तो दूसरी बलरामपुर से सिद्धार्थनगर को जोड़ती है। इसके साथ ही सड़क पर परिवहन निगम की बसें भी दौड़ेंगी। जिससे विकास की गति तेज होगी।
इन सड़कों को किया गया उच्चीकृत
जिला मार्ग का नाम लंबाई राज्य मार्ग संख्या
बहराइच - श्रावस्ती बहराइच ककरदरी मार्ग 39 एसएच 156
बहराइच -श्रावस्ती कैसरगंज-हुजूरपुर-पयागपुर-इकौना 56 एसएच 157
बलरामपुर - श्रावस्ती बहराइच-सिरसिया-तुलसीपुर-गुलहरिया 85 एसएच 158
गोंडा -बहराइच बहराइच-हुजूरपुर-कर्नैलगंज मार्ग 105.600 एसएच 155
बलरामपुर - सिद्धार्थनगर बासी-इटवा-बेलवा मार्ग 78 एसएच 159
काफी दिनों बाद मांग हुई पूरी
बहराइच ककरदरी व बहराइच तुलसीपुर वाया सिरसिया को राज्यमार्ग बनाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन यह अब पूरी हुई है। इससे जिले का ही नहीं बल्कि पूरे मंडल का विकास होगा। - महेश मिश्रा ओम, सामाजिक कार्यकर्ता

जिले को जोड़ने वाली तीन सड़क के साथ मंडल के गोंडा, बहराइच व बलरामपुर तथा सिद्धार्थनगर के प्रमुख जिला मार्ग को उच्चीकृत करके राज्यमार्ग बनाया गया है। - एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed