फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people found corona infected in Shravasti, six became healthy

श्रावस्ती में तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ

Sun, 11 Oct 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three people found corona infected in Shravasti, six became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या दो दिनों में कुछ कम हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में तीन और लोग संक्रमित मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में गिलौला के मनिकौरा में एक, लक्ष्मननगर में एक व गिलौला बाजार निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिले के छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें गिलौला के मोहम्मदपुर में दो, विजय पुर सिसावा में दो, इकौना के रघुनाथपुर में एक व मल्हीपुर थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिले में अब तक 51755 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 35914 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1023 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 53 एक्टिव केस हैं। वहीं अभी तक जनपद में कुल 204 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से 24 जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed