फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three nominations for the post of head and two for the post of BDC

प्रधान पद पर तीन तो बीडीसी पद पर हुआ दो नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three nominations for the post of head and two for the post of BDC
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के लालबोझा दर्वेश गांव में ग्राम प्रधान व चंदनकोटिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। इसके अलावा रिक्त 374 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर भी उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए उप चुनाव कराया जाएगा। रविवार को हुए नामांकन में प्रधान पद पर तीन व बीडीसी पद पर दो लोगों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दर्वेश गांव में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। वहीं चंदनकोटिया में मतगणना से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद इस लिए रिक्त हो गया था क्योकि मतगणना के दौरान जो उम्मीदवार विजेता घोषित किया गया उसकी मृत्यु मतगणना से पूर्व हो चुकी थी। इसके साथ ही ब्लाक क्षेत्र में 374 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी नामांकन न होने के कारण रिक्त चल रहे थे। इन सभी पर उप चुनाव कराया जा रहा है। जिसके लिए रविवार को नामांकन कराया गया। लालबोझा दर्वेश गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि वार्ड नंबर 100 चंदनकोटिया से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो लोगों ने नामांकन कराया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 374 पद पर हुए नामांकन का विवरण उपलब्ध नही हो सका है।
विज्ञापन

नाम वापसी आज
जमुनहा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच शाम पांच बजे से प्रारंभ हुई। वहीं नाम वापसी के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शाम तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। वहीं मतगणना का कार्य 14 जून को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed