फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three more corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में तीन और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 05 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three more corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को बंठिहिवा व उसके एक मजरे में तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह सभी डीसीएम पर सवार होकर मुंबई से लौटे थे। इनमें से एक मुंबई में पढ़ने वाला छात्र है, जबकि दो प्रवासी मजदूर हैं। इस डीसीएम में तेरह लोग बैठ कर आए थे। यह सभी सात दिन स्कूल में क्वारंटीन थे। घर पहुंचने के कई दिन बाद सैंपल लेने पर इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर संक्रमण मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूरों से ही अब तक फैलने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को भी सिरसिया के बंठिहिवा व उसके एक मजरा दुधवनिया में तीन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसमें से दो मरीज बंठिहिवा गांव के तो एक उसी के मजरा दुधवनिया का निवासी है। बंठिहिवा निवासी मरीज पंद्रह वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

जो अपने चाचा के साथ मुंबई में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था। वह भी डीसीएम पर सवार होकर घर लौटा था। यह सभी लोग आठ मई को जिले में आए थे। दो जून को इनका सैंपल लिया गया। इसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। वहीं मरीजों को लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज आठ मई को ही डीसीएम पर सवार होकर जिले में आए थे। इन्हें सिटकहवा प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। जहां थर्मल जांच में सभी सामान्य पाए गए थे। क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया।
इसी के बाद डीसीएम में आए एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डीसीएम में सवार होकर आए अन्य लोगों की जांच के लिए दो जून को सैंपल लिया गया। 25 दिन बाद लिए गए नमूने में भी तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस दौरान यह घर परिवार में सामान्य तरीके से मिलते जुलते थे।
एक ही डीसीएम में आए तेरह लोगों में एक व्यक्ति पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश करते हुए सैंपल लिए गए। यह सिलसिला यहीं समाप्त नहीं हुआ। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोग घर पहुंचे तो यहां भी उनका संपर्क अन्य लोगों से बढ़ा। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग नए पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है। इनकी फेहरिस्त लंबी है।
जिले में अब तक 42 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। जबकि 27 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार को सिरसिया विकास क्षेत्र के बंठिहिवा गांव में मिले तीन कोरोना संक्रमितों सहित जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। यह लोग क्लोज कांटेक्ट से चिह्नित किए गए थे। अब नए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे जो उनके संपर्क में आए थे। फिलहाल गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed