फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three more corona infected, eight healthy

तीन और लोग कोरोना संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ

Fri, 06 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three more corona infected, eight healthy
श्रावस्ती। जिले में हर रोज कोरोना मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 1117 पहुंच गई है। वहीं आठ लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1069 पहुंच गई। अब तक 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। मौजूदा समय जिले में कोरोना के 35 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें हरिहरपुररानी के लक्ष्मनपुर कोठी में एक, इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ के मजरा बैदौरा निवासी एक व सिरसिया के हेमपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं आठ लोग स्वस्थ भी हुए। जिनमें इकौना बाईपास निवासी दो, इकौना के सलेमपुर निवासी दो, जमुनहा के गलगलकोटिया निवासी एक, मल्हीपुर निवासी एक व मुरावन पुरवा गिरंट निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 123404 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 121998 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1117 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 204 पहुंच चुकी है। इनमें से सात जोन अब भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed