फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   three injured in assault

जमीनी विवाद में मारपीट, तीन घायल

Wed, 14 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
three injured in assault
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अग्गापुर में मंगलवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान हुई मारपीट में युवती व वृद्धा समेत तीन लोगों को चोट आई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अग्गापुर निवासी कांशीराम का गांव के ही ननकऊ से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार देर शाम ननकऊ ने अपने सहयोगी ओमकार, गुल्ले, सियाराम व भुसैले के साथ मिल कर कांशीराम पर हमला बोल दिया। कांशीराम को पिटता देख उसे बचाने पहुंची ललिता देवी व त्रियुगी को भी मारापीटा गया।
विज्ञापन

इससे तीनों को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने कांशीराम के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed