फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three houses set on fire in Kodia and Madara villages

कोदिया व मदारा गांव में आग से तीन घर जले

Thu, 21 May 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Three houses set on fire in Kodia and Madara villages
श्रावस्ती। मल्हीपुर के कोदिया गांव में बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में दो भाइयों के घर जल गए। वहीं इसी रात इकौना के मदारा में आग लगने से एक घर जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कोदिया निवासी रामकुमार यादव पुत्र रंगीलाल के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे पहले कि ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग को काबू करते। लपटों ने रामकुमार के भाई आशाराम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को और फैलने से रोका। आग की चपेट में आने से दोनों भाईयों के घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, भूसा आदि जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी रात इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी भुजऊ उर्फ अजय कुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

घटना के समय परिवारीजन घर के आंगन में सो रहे थे। लपटों को देखकर घरवालों ने शोर मचाया। इस पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग से करीब पचास हजार रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed