फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three died in an accident

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Tue, 01 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Three died in an accident
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में गुलरा गेस्ट हाउस के पास मंगलवार देर शाम एक मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी रामचरन (30) पुत्र कन्हई मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रुकमा (25) तथा अपनी मासूम बच्ची और बहन सुशीला (24) के साथ भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव में अपनी ससुराल घूमने आया था। जहां से रामचरन मंगलवार देर शाम वापस अपने घर सिसवा जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में गुलरा गेस्ट हाउस के पास उसकी मोटरसाइकिल को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामचरन और उसकी पत्नी रुकमा तथा बहन सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामचरन की मासूम बेटी ठीक है। हादसे की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भिनगा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गुलरा गेस्ट हाउस के पास एक मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची भी बाइक पर थी, जो ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed