{"_id":"63485117392bcd5909221964","slug":"there-were-three-riders-on-the-bike-the-young-man-died-srawasti-news-lko652725649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर थे तीन सवार, गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर थे तीन सवार, गई युवक की जान
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना से बलरामपुर जा रहे मोटर साइकिल तीन सवार बुधवार देर रात खरगौरा गनेश गांव के निकट अनियंत्रित हो गेवंश से टकरा गए। इसमें मोटर साइकिल सवार बलरामपुर निवासी एक युवक की ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला खलवा निवासी दीपक कुमार गुप्ता (34) पुत्र जगदीश गुप्ता अपने दोस्त विकास सिंह व एक अन्य युवक के साथ बुधवार को इकौना आया था। जहां से तीनों एक ही मोटर साइकिल से देर रात वापस बलरामपुर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दीपक मोटरसाइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश गांव पहुंचा, वो बाइक समेत सड़क पर बैठे मवेशियों से जा टकराया। जिसमें तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। जहां दीपक कुमार गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास सिंह व एक अन्य युवक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में गोवंश की भी मौके पर ही मौत हो गई।