फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Scooty and bike collide; four injured.

Shravasti News: स्कूटी व बाइक भिड़ी, चार लोग घायल

Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Scooty and bike collide; four injured.
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर लोनियनपुरवा के पास मंगलवार सुबह स्कूटी व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है। बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामगांव निवासी अशरफ (30) व कुलदीप (15) मंगलवार की सुबह किसी काम से स्कूटी से मल्हीपुर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-जमुनहा मार्ग पर लोनियनपुरवा गांव के पास बाइक सवार सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी निसार (32) व रहीस (28) के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से चारों को तुलसीपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed