{"_id":"6ace723b96d6f55fc204c77c","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123781-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बढ़ईपुरवा में घटना के बाद जुटी भीड़
इकौना। ग्राम पंचायत जयचंदपुर कटघरा के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी अंशिका (15) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी परमानंद तिवारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अंशिका की संदिग्ध मौत की पड़ताल में जुट गई है।
मृतका अंशिका के पिता राजाराम ने बताया कि अंशिका सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब उसकी मां उसके कमरे में गई तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। शव देख व चीख पड़ी और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भरत पासवान, सीओ