फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There was immediate relief from the sun, melting continued

Shravasti News: धूप से रही फौरी राहत, गलन बरकरार

Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
There was immediate relief from the sun, melting continued
सोमवार को धूप निकलने के बाद की जा रही फसल की सिंचाई। - संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में सर्द हवा व कोहरे से बढ़ी गलन से सभी परेशान हैं। गलन के चलते अब लोगों के दैनिक काम भी प्रभावित होने लगे हैं। हालांकि सोमवार सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से फौरी राहत मिली, लेकिन गलन के चलते धूप से हटते ही सिहरन का अहसास हुआ। धूप निकलने पर पशु-पक्षियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन



तराई में कोहरे व सर्द हवा के कारण तापमान लगातार हिर रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। लगभग छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द बर्फीली हवा चली, इससे घर के अंदर भी गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन


हालांकि नववर्ष के बाद सोमवार को एक बार फिर तराई में सुबह-सुबह धूप निकली, लेकिन तेज हवा के चलते गर्माहट कम रही। आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूप निकलने से किसान खुश, खेतों की सिंचाई की
तराई में लगातार जारी कोहरे व हवा के चलते किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे, फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। सोमवार को जब धूप निकली तो ज्यादातर किसानों को फसल की सिंचाई करते देखा गया। बदला निवासी किसान राजमणि त्रिपाठी, गौसपुर निवासी राजेश व गिलौला निवासी दुर्गेश सोनी आदि ने बताया कि कोहरे के दौरान सिंचाई करने से गेहूं की फसल गल सकती थी। धूप निकलने पर सिंचाई कर दी है। किसानों ने बताया कि धूप निकलने से गेहूं के प्रसार में भी तेजी आएगी। कई किसानों ने धूप निकलने पर फसल में घास की दवा व कीटनाशक का छिड़काव भी किया।




अभी और बढ़ेगी गलन
तराई में चल रही तेज हवा के चलते मौसम विशेषज्ञों ने आगामी कुछ दिनों में गलन में और इजाफा होने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के पुर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को तराई का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 19 डिग्री, बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 20.4 डिग्री, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम 20.4 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed