{"_id":"67e2faa80d38585f0d0af27e","slug":"there-is-no-facility-of-thyroid-test-in-the-district-hospital-shravasti-news-c-104-1-srv1004-110124-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिला चिकित्सालय में नहीं है थायराइड जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिला चिकित्सालय में नहीं है थायराइड जांच की सुविधा
Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आकांक्षी जिलों में शामिल होने के बावजूद श्रावस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। थायराइड के मरीजों को जांच सुविधा न मिलने के कारण उन्हें निजी लैब में जांच करानी पड़ती है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते हैं। जिनमें से कई मरीजों को चिकित्सक थायराइड की जांच कराने की सलाह देते हैं। जिला चिकित्सालय में जांच की सुविधा न होने से मरीज निजी पैथोलॉजी में जांच कराने को मजबूर हैं। जांच के लिए उनको मोटी रकम के साथ ही कई दिन रिपोर्ट का इंतजार भी करना पड़ता है।
महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी
संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. श्याम मिश्रा बताते हैं थायराइड अनियमित होने से महिलाओं को गर्भधारण में समस्या होती है। ऐसे में उन्हें समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता होती है। थायराइड बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होना, वजन कम होना, पसीना आना, चिड़चिड़ापन व घबराहट, थकान, मासिक धर्म में अनियमितता, गर्दन में सूजन व आंखों में सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय को शासन स्तर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। थायराइड की जांच के लिए शासन को पत्र लिखकर मांग की जाएगी। - डॉ. केडी गुप्ता, सीएमएस