फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There is no ban on sand mining

बालू खनन पर नहीं लग पा रही रोक

Fri, 11 Mar 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
There is no ban on sand mining
भिनगा कोतवाली क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है बालू का अवैध खनन - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में बालू खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इसके बावजूद सिरसिया, भिनगा व मल्हीपुर क्षत्र में बालू का अवैध खनन कर बेचा जा रहा है। इस काम में लगे माफिया द्वारा अवैध खनन कर बालू डंप की जा रही है। जिसकी जानकारी के बाद भी पुलिस व तहसील प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में राप्ती नदी सहित सिरसिया व भिनगा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पहाड़ी नालों से बालू खनन पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी व डनलप सहित अन्य वाहनों से इन स्थानों से बालू का अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन कर लाई जाने वाली रेत का माफिया द्वारा एक निश्चित स्थान पर भंडारण किया जाता है। जिसे बाद में वह अपनी सुविधा अनुसार गंतव्य तक भेजते हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर हरैया तराई गांव में देखने को मिला। जहां गांव के बहार एक बाग में अवैध खनन कर लाई गई बालू डंप की गई है। इस काम में लगे माफिया द्वारा रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रॉली व डनलप के सहारे पहाड़ी नालों से खनन किया जाता है। जहां से बालू लाकर बाग में डंप किया जा रहा है। जिसकी दिन में खुले आम बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां डंप होने वाली रेत भिनगा कोतवाली के बकवा स्थित नाले से लाई जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बाग में खनन की बालू डंप की जाती है। वह स्थान पुलिस चौकी लक्ष्मनपुर बाजार के पीछे स्थित है। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed