फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Theft occurred in two houses in Malhipur and Bhinga.

Shravasti News: मल्हीपुर व भिनगा में दो घरों में हुई चोरी

Thu, 25 Sep 2025 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Theft occurred in two houses in Malhipur and Bhinga.
मकुनी गांव में चोरी की घटना के बाद जुटे ग्रामीण। - संवाद
श्रावस्ती। तराई में चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पहरेदारी व रतजगा के बीच थोड़ा सा मौका मिलते ही चोर घरों को साफ कर दे रहे हैं, इससे दहशत कई गुना बढ़ गई है। मंगलवार रात चोरों ने मल्हीपुर क्षेत्र के मकुनी गांव में एक घर को निशाना बनाया व लाखों के आभूषण उठा ले गए। उधर, भिनगा कोतवाली से 100 की दूरी पर हनुमानगढ़ी मोहल्ले में मंगलवार देर शाम के समय ही एक घर से नकदी व आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन



मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिरझिरवा के मजरा मकुनी निवासी खातून मंगलवार को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ छत पर सोने चली गई थीं। उन्होंने बताया कि रात 11 से 12 बजे तक तो जागकर घर की पहरेदारी की, लेकिन कब उनकी आंख लग गई, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात लगभग एक बजे खट-खटाहट सुनाई दी। इस पर वह नीचे आईं, तो कमरे का ताला टूटा मिला, सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर संदूक में रखी सोने की नथुनी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, पाजेब समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कोतवाली भिनगा से महज 100 दूर हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश शुक्ला के घर पर मंगलवार देर शाम चोरों ने दस्तक दी। दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए दो चोर बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी 40 हजार की नकदी व आभूषण उठा ले गए। उन्होंने बताया कि घर पर सिर्फ महिलाएं ही थी, जो पीछे की तरफ पूजन-अर्चन कर रही थीं। चोरों ने कुछ ही मिनटों में वारदात अंजाम दे दी।



पुलिस की गश्त व कार्यशैली पर सवालिया निशान
मोहल्लेवासियों ने बताया कि सभी घरों के लोग चोरों की दहशत में रतजगा कर रहे हैं और पुलिस मोहल्ले में गश्त तक नहीं करती है। लोगों ने आरोप लगाया कि चंद्र प्रकाश के घर चोरी की सूचना के बाद पहुंचे चौकी प्रभारी जांच करने के बजाय घटना को दबाने के प्रयास में जुटे रहे। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना स्थल पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया घटना बनावटी लग रही है। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस पूरी तरह उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed