फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Theft incident solved, cash and goods recovered

Shravasti News: चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी व सामान बरामद

Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Theft incident solved, cash and goods recovered
श्रावस्ती। कटरा क्षेत्र के हलीम पुरवा में विगत दिनों हुई चोरी की वारदात का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लालबोझी बलरामपुर बॉर्डर के पास से चोरी के आरोपी रवींद्र पांडेय व रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान व नकदी बरामद की।
विज्ञापन


एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात लालबोझी बलरामपुर बॉर्डर के पास से इकौना के रमवापुर डकाही निवासी रवींद्र पांडेय व कटरा के ग्राम मलपुरवा अमारे भरिया निवासी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से एक बाइक, चार मोबाइल, जेवरात व 4100 रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कटरा क्षेत्र के चैनपुर के मजरा हलीम पुरवा निवासी पीड़िता सकीना की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। रोहित वर्मा के विरुद्ध बाराबंकी के मसौली थाने में गैंगस्टर सहित तीन व कटरा में एक केस पहले से दर्ज है। वहीं, रवींद्र पांडेय के विरुद्ध कटरा थाने में आबकारी अधिनियम व शस्त्र अधिनियम में पहले से केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed