{"_id":"5d49b43e8ebc3e6d0a3e0464","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-trap-srawasti-news-lko475027476","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के तिवारी गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी निवासी धनीराम (26) पुत्र राम प्यारे सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। जबकि राम प्यारे व उसकी पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक धनीराम व उसकी पत्नी कमरे से बाहर नहीं निकले तो राम प्यारे उनको जगाने के लिए पहुंचा।
कई बार पुकारने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो राम प्यारे दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंच गया। जहां उसने देखा कि धनीराम का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा है, वहीं उसकी बहू पूनम मौके से नदारद है।
विज्ञापन
इस पर रामप्यारे ने घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया, और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। राम प्यारे ने पूनम पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडेय बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पत्नी की तलाश की जा रही है।