फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The wheel turned fast, the business started

तेजी से घूमी चाक

Fri, 21 Oct 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The wheel turned fast, the business started
पुरैनिया गांव में दीपक बनाता रघुपति प्रजापित - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चीन निर्मित झालरोें की चमक बाजार में मंद पड़ गई है। उसके स्थान पर देशी झालरें बिक रही हैं। इस दीपावली में मिट्टी के दीपकों की मांग बढ़ी है। इसके चलते गांव व नगर के आसपास दीपक बनाने के लिए चॉक तेज हो गए हैं।
विज्ञापन

चीन निर्मित झालर अब बाजार से गायब हैं। मेक इन इंडिया झालरें बाजार में बिक रही हैं, लेकिन इसमें कई खामियां है। झालर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला तार बहुत ही कमजोर है। जिसके चलते प्रत्येक झालर में 50 फीसदी बल्ब ही जल पाते हैं। यहां तक कि चार बंडल तार लिया जाए तो उसमें से दो बंडल खराब ही निकल जाते हैं। दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों का रुझान मिट्टी के दीपकों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते ग्रामीण हो या नगर सब जगह दीपक बनाने के लिए चॉक तेज हो गया है।
विज्ञापन

नई-नई डिजाइन में बना रहे दीपक
परंपरागत तरीके से गोल दीपकाें की मांग व आपूर्ति बाजार में पहले से ही है, लेकिन इस बार कुम्हार इन मिट्टी के दीपकों को नया स्वरूप दे रहे हैं। सबसे आकर्षक मोर आकृति दी है। इसमें बाती रखने की जगह है। दीपकों का साइज भी कई तरह का है। यदि ज्यादा देर तक दीपक को जलाना है तो बड़े दीप बाजार में खरीदे जा सकते हैं। जिसमें अधिक तेल आने के कारण ज्यादा देर तक प्रकाश देगा। ऐसे ही रंग-बिरंगे दीपक हैं जो कुम्हारों ने रंग कर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed