फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The weather took a turn, scattered hailstorm with drizzle

Shravasti News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ छिटपुट ओलावृष्टि

Fri, 17 Mar 2023 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 17 Mar 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, scattered hailstorm with drizzle
जमुनहा के बदला क्षेत्र में हुई ओला वृष्टि व भिनगा में हुई रिमझिम बरसात
बहराइच। जिले के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने करवट ले ली और हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार को कुछ इलाकों में ओले गिरने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। वहीं, ठंडी हवा चलने से पारा भी लुढ़का है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज बारिश के साथ ही हवा चली तो फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि आने वाले दो-तीन दिनों तक बूंदाबांदी की आशंका है। शुक्रवार दोपहर कैसरगंज, हुजूरपुर व पयागपुर के कुछ इलाकों में मटर के आकार के ओले गिरे। भवानीपुर निवासी किसान जिलेदार व संतोष ने बताया कि उन्होंने सरसों की फसल काटकर खलियान में रखा है। शुक्रवार को मड़ाई करानी थी। बूंदाबांदी से काम नहीं हो पाया। फसल अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो-तीन दिनों में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

गेंहू के लिए अनुकूल है मौसम
वरिष्ठ वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। तेज हवा चलने व तेज बारिश से फसल गिर जाएगी जिससे नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि बारिश होने व ओले गिरने से सरसों व मसूर की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed