{"_id":"69c6caea6582af684a0df7b0","slug":"the-temple-resonated-with-the-sound-of-conch-shells-and-auspicious-songs-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118980-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शंख ध्वनि व मंगल गीत से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शंख ध्वनि व मंगल गीत से गूंजे मंदिर
Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सर्वामाई धाम पर हवन करते श्रद्धालु।-
श्रावस्ती। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को महानवमी मनाई गई। मंदिरों में सुबह से ही मंत्रोच्चार व शंखनाद सुनाई पड़ने लगे। वहीं दूसरी ओर मंदिरों व घरों में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की भी धूम रही। लोगों ने मंगल गीत गाकर उत्सव मनाया।
नौ दिनों तक नवरात्र व्रत करने के बाद लोग सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए कतार बद्ध हो गए। भिनगा के राजर्षि काली मंदिर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। परिसर में सजी दुकानों से कोई प्रसाद के लिए मिष्ठान खरीदता व कोई नारियल व चुनरी खरीदता नजर आया। वहीं मंदिर परिसर में बनी यज्ञशालाओं में लोगों ने हवन की समिधा की पूर्णाहुति कर विधि-विधान से व्रत का समापन किया। काफी संख्या में लोग कन्या पूजन कर भोज भी कराते नजर आए। इसी तरह से सर्वामाई धाम पर भी भक्तों की काफी भीड़ नजर आई। इसी क्रम में भंगहा के काली मंदिर, जमुनहा के जगतपति धाम मंदिर, इकौना के बेचूबाबा मंदिर में लोगों ने हवन पूजन किया।
बॉक्स में
श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम
भिनगा के हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रीराम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने राम दरबार की आरती उतारी और ढोल की थाप पर मंगल गीत गाए। भजन व कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान शिवाकांत, आशीष कुमार, सत्यार्थ तिवारी, लल्लू पांडेय, रुचि, मानसी, हर्षिता, अंश, पप्पू पाठक आदि मौजूद रहे। इसी तरह से शिवगढ़कलां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी हवन-पूजन व श्रीराम जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत, सोहर आदि गाया।