फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The sweeper took possession of the additional declared land by keeping the tin shed

अतिरिक्त घोषित भूमि पर टिन शेड रख सफाई कर्मी ने किया कब्जा

Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The sweeper took possession of the additional declared land by keeping the tin shed
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा भवनियापुर के मजरा द्वारिका गांव में सीलिंग की अतिरिक्त घोषित भूमि है। जिस पर सफाई कर्मी ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत गुरुवार को ग्राम प्रधान ने एसडीएम जमुनहा से मिल कर की है। साथ ही ग्राम प्रधान ने प्रकरण की जांच कराने, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने व भूमि से कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर की ग्राम प्रधान रोशन आरा ने कहा है कि उनके ग्राम सभा के मजरा द्वारिका गांव में गाटा संख्या 69 राजस्व अभिलेखों में अतिरिक्त घोषित सीलिंग की भूमि दर्ज है। जिस पर राजित राम उर्फ राजू ने 8 अगस्त को रात में कब्जा कर लिया। जिस पर उसने टिन शेड रखवा लिया है। राजित राम फतेहपुर बनगई में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। जिसका सहयोग पाकर दो अन्य ग्रामीणों ने भी अतिरिक्त घोषित भूमि पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

ऐसे में ग्राम प्रधान का कहना है कि अगर सीलिंग की जमीन कब्जा रहा तो न सिर्फ सरकार को नुकसान होगा। बल्कि जरूरतमंदों को अतिरिक्त घोषित भूमि का पट्टा भी नहीं बन सकेगा। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी जमुनहा ने राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश करने व अतिरिक्त घोषित सीलिंग की भूमि से कब्जा हटा कर उसे खाली कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed