फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The sun turned red, the sun started scorching from nine in the morning

Shravasti News: लाल हुआ सूरज सुबह नौ बजे से ही झुलसाने लगी धूप

Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The sun turned red, the sun started scorching from nine in the morning
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो चुका है। सुबह निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण नौ बजे के बाद घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। वहीं दोपहर में सूरज से बरस रही आग के कारण वैशाख माह के पहले पखवाड़े में ही जेठ की तपन का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। चढ़ते पारे के साथ ही सूरज की किरणें सुबह नौ बजे से मानो आग उगल रही हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ऐसे में आग बरसा रही सूरज की किरणों के कारण वैशाख माह के पहले पखवाड़े में ही जेठ की तपन का अहसास होने लगा है। इसका असर खेती किसानी पर पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप व तपन के कारण जहां किसान दिन में फसल की मड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सुबह शाम काटी जा रही गेहूं की फसल को दोपहर में एकत्र करने मे ही असुविधा हो रही है। चिलचिलाती धूप के कारण बेहाल लोगों को पानी की ही दरकार है। जबकि मुख्य मार्ग किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर लगे ज्यादातर हैंडपंप के खराब होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed