फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The son was injured by beating him with a stick for planting paddy.

धान रोपाई को लेकर पुत्र को लाठी से पीटकर किया घायल

Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The son was injured by beating him with a stick for planting paddy.
कटरा (श्रावस्ती)। चिचड़ी निवासी पिता-पुत्र के बीच धान की रोपाई को लेकर रविवार को विवाद हो गया। इस पर पिता ने अपने पुत्र को लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आई बहू व पत्नी को भी मारा पीटा। जिनमें उन्हें भी चोट आई। पुत्र की तहारीर पर इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम चिचड़ी निवासी बंसराज यादव (60) के पुत्र पवन कुमार को उसके बाबा रामधन यादव से तीन बीघा जमीन मिली थी। इसमें विगत आठ वर्ष से वह खेती करता था। जबकि पवन कुमार का पिता बंसराज यादव, चाचा राकेश परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर खेत पर कब्जा करके धान की रोपाई करना चाहते थे। इस पर पवन ने पिता व चाचा आदि को धान की रोपाई करने से मना कर दिया। इस पर बंसराज व उनकी दूसरी पत्नी नईका, भाई राकेश यादव व राकेश पुत्र सुमित यादव ने लाठी-डंडों से उसको मारा पीटा।
विज्ञापन

पवन को बचाने आई उसकी पत्नी मालती देवी व माता बिट्टा देवी को भी मारा-पीटा गया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल पवन कुमार ने इकौना थाने में अपने पिता वंशराज, राकेश यादव, सुमित कुमार व सौतेली मां नईका के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बंसराज यादव, राकेश यादव सहित चार लोगों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल पवन कुमार का कहना है कि पैतृक संपत्ति में उसके बाबा रामधन यादव ने तीन बीघा भूमि गुजर बसर करने के लिए दी थी। उस जमीन पर उसके पिता व चाचा कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed