फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The shortage of buses will become an election issue

बसों की किल्लत बनेगा चुनावी मुद्दा

Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The shortage of buses will become an election issue
श्रावस्ती। महानगरों सहित अन्य जिलों से आने वाले लोगों को 10 बजे रात के बाद बहराइच से भिनगा व अन्य क्षेत्रों के लिए कोई साधन नहीं है। आवागमन के संसाधनों का अभाव जिले के विकास में भी बाधक बना हुआ है। जिसे दूर करने के लिए जिला गठन के बाद से लगातार भिनगा में परिवहन डिपो स्थापित कराने की मांग हो रही है। जिस पर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह मुद्दा इस बार चुनाव का प्रमुख मुद्दा होगा।
विज्ञापन

बहराइच से हरिहरपुररानी, गिलौला, इकौना, जमुनहा व सिरसिया ब्लॉक को काटकर 22 मई 1997 को श्रावस्ती जिले का गठन किया गया था। तब मात्र एक भिनगा तहसील थी। बाद में इकौना व जमुनहा तहसील का गठन किया गया। इन सभी ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों में से सिरसिया को निर्विवाद छोड़ दिया जा तो भिनगा से जोड़ने के लिए अब तक कोई सीधी बस सेवा का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को जिला व कचहरी संबंधित कार्यों के लिए दो से तीन गुना अधिक किराया देकर भिनगा आना पड़ता है। सीधी बस सेवा न होने से जहां समय व पैसे की बर्बादी होती है। वहीं बार-बार वाहन बदलने से लोगों को असुविधा भी होती है।
विज्ञापन

जिला गठन के साथ ही भिनगा में परिवहन निगम डिपो की स्थापना कराने व सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा संचालन कराने की मांग की जा रही है। जिस पर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। और न ही शासन व प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान दिया जा रहा है। अपनी मांग पूरा कराने के लिए श्रावस्ती को रेल से जोड़ो संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कई बार ज्ञापन भी सौंपा। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे में जब विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है तो भिनगा में परिवहन डिपो व जिले के सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा संचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिलेवासी इस बार भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र सहित बलरामपुर सदर, तुलसीपुर, बहराइच सदर व पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में इसे मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed