फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The robbery in Khambara was revealed, a conspiracy was hatched to implicate the opposition

Shravasti News: तप रही धरती, सूख रहे खेत, नहर में उड़ रही रेत

Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The robbery in Khambara was revealed, a conspiracy was hatched to implicate the opposition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म है। ऐसे में खेतों में लगी फसल सहित धान की नर्सरी डाल चुके किसान उसे बचाने के लिए परेशान हैं। वहीं सूखी नहर किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। जून का प्रथम पखवाड़ा समाप्त होने को है। ज्यादातर किसानों ने खेत में धान का बेरन डाल दिया है। किसान खेत की जुताई कर धान की रोपाई के लिए उसे तैयार कर रहे हैं। ऐसे में तपती धरती व सूखे पड़े खेतों से धूल उड़ रही है। धान की नर्सरी सहित अन्य फसलों को बचाने के लिए किसान बार बार सिंचाई कर रहे है। इन सबके बीच सूखी नहरें किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। जमुनहा में तुलसीपुर के मजरा अडऱाई गांव के पास से होकर गुजरी मुख्य सरयू नहर से दो रजवाहा निकला है। इनमें तुलसीपुर रजवाहा व ददौरा रजवाहा शामिल हैं। जिसमें अब तक पानी न छोड़े जाने से रेत उड़ रही है। इसके सहारे धान की नर्सरी डाल चुके किसानों को बार-बार पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लागत बढ़ रही है। इससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।

काश यहां भी आते केंद्रीय कृषि मंत्री
श्रावस्ती। केंद्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिन्होंन जमुनहा तहसील क्षेत्र के राप्ती बैराज पर विकास तीर्थ (सरयू नहर परियोजना) का निरीक्षण किया। वह आज सोमवार को भी इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में सोनवा व हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के किसानों को इसका मलाल है कि काश कृषि मंत्री नहरों का हाल जानने के लिए तुलसीपुर क्षेत्र आते तो सच्चाई उजागर होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed