{"_id":"5f1ef4728ebc3e9fa53cc61a","slug":"the-rain-clouded-the-field-submerged-srawasti-news-lko5326985132","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम कर बरसे मेघ, जलमग्न हुए खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम कर बरसे मेघ, जलमग्न हुए खेत
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सावन के मेघ सोमवार दोपहर के करीब झूमकर बरसे। इससे खेत खलिहान सहित नगर व गांव की गलियां जलमग्न हो गई। ऐसे में विगत कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को भारी राहत मिली। वहीं बरसात के कारण जगह जगह कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ी हैं।
जिले में सोमवार सुबह से ही उमड़ रहे सावन के घने काले बादल दोपहर के करीब अचानक झूम कर बरसे। दोपहर के करीब शुरू हुई झमाझम बरसात करीब तीस मिनट तक जारी रही। बरसात के कारण खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र में बहने वाला भैंसाही नाला, सूरज कुंडा, हथिया कुंडा सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
इससे सिरसिया क्षेत्र के कई गांव में खेत जहां जलमग्न हो गए। वहीं केन नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण भिनगा जंगल में एक बार फिर पानी भर गया। ऐसे में जंगल का पानी भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली बिशुनपुर डिप की ओर आ सकता है। इससे मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
झमाझम बरसात के बाद भिनगा नगर के ईदगाह तिराहे से लेकर पुरानी मछली मंडी, दहाना तिराहा, लकड़ी मंडी, पानी टंकी तिराहा, सब्जी मंडी मार्ग, खलवा बाजार, खरगौरा मोड़, तहसील परिसर, बड़ी मसजिद, बाछिल गली, दहाना बस स्टैंड सहित नगर के कई अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल जमुनहा बाजार, तुलसीपुर बाजार, चिचड़ी चौराहा, बरदेहरा, बदला सहित अन्य स्थानों का भी है। जहां कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल बन गया है।