फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The rain brought relief from the heat, the faces of the farmers blossomed

Shravasti News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, किसानों के खिले चेहरे

Sun, 25 Jun 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 25 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
The rain brought relief from the heat, the faces of the farmers blossomed
पहली ही बरसात में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। प्री मानसून की पहली बरसात ने जहां जिलेवासियों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं एक माह से बरसात की आस देख रहे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं इस बरसात ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
तराई में आषाढ़ मास के अंतिम पखवारे में भी जेठ जैसी तपन का अहसास हो रहा है। विगत डेढ़ माह से अपेक्षित बरसात न होने के कारण जहां पारा चरम पर पहुंच गया था। वहीं देर रात तक सूरज की तपन का अहसास हो रहा था। विगत दिनों हुई रिमझिम बरसात के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन

वहीं अपेक्षित बरसात न होने के कारण असिंचित सिरसिया क्षेत्र में एक तिहाई किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे थे। जिन किसानों ने निजी संसाधनों के सहारे नर्सरी डाल दी थी, वे भी चिलचिलाती धूप व तपन के कारण बर्बाद हो रही थी। ऐसे में शनिवार मध्य रात शुरू हुई झमाझम बरसात रविवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री मानसून की पहली बरसात के कारण जहां मौसम का पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। अपेक्षित बरसात के बाद जहां फसलों को फायदा मिला। वहीं पानी पाकर किसानों ने धान की नर्सरी लगाने का काम तेज कर दिया है।

वहीं इस बरसात ने भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। नालियों की सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात के बाद जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed