फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The problem of drainage should be removed in Tulsipur market

Shravasti News: तुलसीपुर बाजार में दूर हो जलनिकासी की समस्या

Wed, 05 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 05 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The problem of drainage should be removed in Tulsipur market
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तुलसीपुर बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हल्की बरसात में ही यहां कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे व्यथित स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित तुलसीपुर बाजार गिलौला क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। इसके साथ ही यहीं से बहराइच के रिसिया के लिए मार्ग भी जाता है। ऐसे में यह बाजार हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


यहां रिसिया को जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे नाली निर्माण न कराए जाने से हल्की बरसात में ही कई दिनों तक जलभराव की समस्या रहती है। इससे दुकानदारों को कई-कई दिन तक अपनी दुकान बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है। व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से तुलसीपुर तिराहे पर नाला निर्माण व मार्ग को ऊंचा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुशील सेठ, अन्नू खन्ना, अरविन्द कुमार, सत्यम सोनी, मनोज वर्मा आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed