फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The only way to win the election is through a strong booth: Dharampal Singh

मजबूत बूथ से ही निकलेगा चुनाव जीतने का रास्ता : धर्मपाल सिंह

Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The only way to win the election is through a strong booth: Dharampal Singh
कार्यकर्ता बैठक को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री। -संवाद
कटरा/वीरपुर। कटरा स्थित एक होटल में मंगलवार को भाजपा की ओर से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक कार्यों, अभियानों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में नए कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ ही महिलाओं को भी सक्रिय करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूत बूथ संरचना और कार्यकर्ताओं का जनता से संपर्क ही पार्टी की जीत का आधार है। बूथ समिति के सदस्यों व बूथ पर निवास करने वाले पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में कार्य निर्धारण कर जवाबदेही तय करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख तैनात कर बूथ इकाई को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिससे पार्टी की नीतियों का बेहतर ढंग से प्रसार हो सके।


क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पदाधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नए युवाओं को मतदाता बनाने, मृतक और फर्जी मतदाताओं को हटाने के लिए पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करने के निर्देश है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed