{"_id":"69f24f500c734012100336ba","slug":"the-number-of-diarrhea-patients-increased-due-to-bright-sunlight-and-heat-wave-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119802-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चटख धूप व लू से बढ़े डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चटख धूप व लू से बढ़े डायरिया के मरीज
Thu, 30 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
श्रावस्ती। तराई में गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में मौसम जनित बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की भीड़ नजर आई। इनमें से ज्यादातर उल्टी, दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज शामिल रहे।
जिले में न्यूनतम तापमान 22 व अधिकतम 35 डिग्री रहा। हालांकि बीते दिनों की अपेक्षा तापमान लगभग पांच डिग्री लुढ़का है, फिर दिन भर गर्मी व चटख धूप लोगों को बेहाल करती रही है। मौसम का असर अस्पताल में भी दिखने लगा है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि सहालग में असंयमित भोजन करना, मच्छरों से बचाव का कोई विशेष प्रबंध न होना और शीतल पेय पर्दार्थों का अधिक सेवन करने से लोगों को बीमारी हो रही है। इसलिए दिन में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। साथ ही खीरा, ककड़ी, मूली, तरबूज आदि को भोजन में शामिल करना चाहिए।