फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The need for cultured education for social upliftment

सामाजिक उत्थान के लिए संस्कारवान शिक्षा की जरूरत

Sat, 02 Apr 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The need for cultured education for social upliftment
इकौना के आर्य समाज मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भारतीय नववर्ष का स्वागत करते हुए निकाला गया जुलूस - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। भारतीय नववर्ष का शनिवार को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर इकौना के आर्य समाज मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में नववर्ष के स्वागत में पूजन अर्चन के बाद हिंदू संगठन व व्यापारियों की ओर से एक जुलूस भी निकाला गया। श्रावस्ती विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि महाराजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित संवत्सर से युग, समय, यज्ञ व वैवाहिक कार्यों की गणना की जाती है। अफसोस जताया कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण नव संवत्सर अज्ञानता के आगोश में सिमटता जा रहा है। यह संस्कृति व सभ्यता के लिए खतरनाक संकेत है। इस लिए सामाजिक उत्थान के लिए संस्कारवान शिक्षा की अहम जरूरत आन पढ़ी है।
विज्ञापन

भारतीय हिंदू महासंघ के कन्हैया कसौंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ ही संस्कार की भी आवश्यकता होती है। यह संस्कार केवल शिक्षा के मंदिरों में ही मिल सकती है। भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा हॉस्पिटल ले प्रबंधक डा. रमेश मिश्रा ने कहाकि भारत के अखड़ंता और एकता को सहेजने के लिए सभी भारतीय को एक होना होगा। पश्चिम देशों की सभ्यता को दर किनार कर भारतीय परम्पराओं को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed