फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The MP performed the Annaprashan ceremony for the child.

Shravasti News: सांसद ने बच्चे का कराया अन्नप्राशन

Sat, 20 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 20 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The MP performed the Annaprashan ceremony for the child.
बच्चे का अन्नप्राशन कराते सांसद व सीएमओ।    - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो अक्तूबर तक चलाए जाने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को सिरसिया में आयोजित शिविर में सांसद ने कहा कि किसी भी योजना व कार्यक्रम की सफलता जमीनी स्तर पर उसकी शुरुआत से होती है। यह कार्यक्रम सीधे तौर पर महिलाओं को आच्छादित करने का काम कर रहा है। इससे महिलाओं को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस दौरान सांसद ने एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली व आयुष्मान कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में पांच कुष्ठ रोगियों को चप्पलें भी प्रदान की गईं। एसीएमओ डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में महिलाओं के रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर आदि की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. संत कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed