{"_id":"68054a395db67e490a0c7871","slug":"the-mother-of-four-children-left-her-daughter-in-law-and-children-and-went-away-with-her-lover-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110702-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बहू व बच्चों को छोड़ प्रेमी संग चली गई चार बच्चों की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बहू व बच्चों को छोड़ प्रेमी संग चली गई चार बच्चों की मां
Mon, 21 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बहू व चार बच्चों को छोड़कर एक महिला प्रेमी संग चली गई। गिलौला थाने के निकट मिली पत्नी ने पति को नीले ड्रम जैसी घटना अंजाम देने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित पति ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गिलौला क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। इनमें से दो बेटों का विवाह हो गया है, घर में बहू भी है। कुछ दिन पूर्व उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बेटों व बहुओं को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने से बाहर आते ही पीड़ित की पत्नी ने उन्हें नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी भी दी। तब जाकर पति ने रविवार को गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने व आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।