{"_id":"68f15134fb088f34de0ddc2a","slug":"the-market-is-looking-vibrant-on-the-occasion-of-dhanteras-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114991-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धनतेरस को लेकर बाजार में दिख रही है रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धनतेरस को लेकर बाजार में दिख रही है रौनक
Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
विद्युत की झालरों से सजी दुकान। संवाद
श्रावस्ती। दीपोत्सव मनाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी तरह व्यापारी भी ग्राहकों की आमद से धनवर्षा कराने की तैयारियों में लगे हैं। इससे बाजार में रौनक दिख रही है।
दीपोत्सव में धनतेरस का अपना ही महत्व है। इस दिन हर कोई अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करता है। इसी अवसर को भुनाने के लिए व्यापारियों ने भी कमर कस ली है। सोने-चांदी के दाम भले ही आसमान छू रहे हों, फिर भी सर्राफा व्यवसायी गहनों से दुकान को सजाने लगे हैं।
इसके साथ ही चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सिक्का, नोट आदि भी शो-केश में सजाया जाने लगा है। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि महंगाई होने से ग्राहकों की आमद तो कम है। हर कोई कुछ न कुछ खरीद सके, इसके लिए हल्के जेवर भी तैयार किए गए हैं। व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोगों को लुभाने के लिए दुकानों में बिजली की झालरों को जला कर रखा गया है। झालर व्यवसायी राकेश गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव के लिए सभी स्वदेशी वस्तुओं को ही प्राथमिकता दी गई है। लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी व पीओपी की मूर्तियां भी बिकने लगी हैं। साथ ही सजावट के सामान से बाजार रंग-बिरंगा नजर आ रहा है।