फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The killers recovered the weapon used in the murder

श्रावस्ती: हत्यारों ने बरामद कराया हत्या में प्रयुक्त हथियार

Sat, 18 Feb 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
The killers recovered the weapon used in the murder
श्रावस्ती। जमुनीकला में चार घरों में हुई चोरी के बाद हिस्से के बंटवारे को लेकर तीन शातिरों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान जहां एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था वहीं दो फरार हो गए थे। शनिवार को सिरसिया पुलिस ने दोनों को धरदबोचा। इनके कब्जे से चोरी का माल व हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद हुआ है। सिरसिया थाना क्षेत्र के जमुनी कला में 14 फरवरी की रात चार घरों में चोरी हुई थी। इसके बाद 15 फरवरी की सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। बाद में पता चला कि चोरी के हिस्से के बंटवारे को लेकर साथियों ने ही चोर की हत्या की थी। इनमें से एक शातिर को गुरुवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो भागने में सफल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी प्राची सिंह ने तीन टीमों का गठन कर 15-15 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया था। शनिवार को सिरसिया पुलिस ने राजपुर मोड़ चौकी के निकट से दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान जगतराम निवासी फत्तेपुर थाना सिरसिया व जगदम्बा विश्वकर्मा निवासी लक्ष्मण नगर थाना सोनवा के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल, चांदी की दो पायल, एक चेन, एक कमरबंद, एक सोनी के मटरमाला व हत्या में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडा बरामद किया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

बाक्स में-
गिरफ्तार जगदंबा विश्वकर्मा हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध इकौना, सिरसिया व सोनवा थाने में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जगतराम के विरुद्ध सिरसिया, थाने में आठ आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। प्रवीण कुमार यादव, एएएसपी
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed