फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The judge ordered the acceleration of construction.

Shravasti News: न्यायमूर्ति ने निर्माण में तेजी का दिया आदेश

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The judge ordered the acceleration of construction.
इकौना ग्राम न्यायालय के अ​धिग्रहीत भूमि का निरीक्षण करती प्रशासनिक न्यायमूर्ति।
इकौना। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ की प्रशासनिक न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने ग्राम न्यायालय इकौना के निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में तेजी लाते हुए भूमि को समतल कर बाउंड्री कराने का आदेश दिया। उन्होंने तहसील परिसर में संचालित ग्राम न्यायालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं से वार्ता कर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंशानुरूप जनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराएं। तहसील मुख्यालय इकौना में संचालित ग्राम न्यायालय का भवन निर्माण होने पर कोर्टों की संख्या बढ़ाई जाएगी, इससे लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। इस दौरान सीजेएम अलका पांडेय, सिविल जज विनीत यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय इकौना अमर सिंह, एसडीएम रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed