{"_id":"65cd33882ee8d896420ee224","slug":"the-incident-of-jungle-robbery-was-fake-police-revealed-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103561-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कूटरचित थी जंगल लूट की घटना, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कूटरचित थी जंगल लूट की घटना, पुलिस ने किया खुलासा
Thu, 15 Feb 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
कूटरचित लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ।
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में सोमवार रात हुई लूट की घटना फर्जी निकली। कोतवाली पुलिस ने मास्टर माइंड समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मथुरा के थाना सदर बाजार के दामोदरपुर निवासी विशाल मिश्रा ने सोमवार रात कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि वह अपनी कार से सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर जा रहा था। भिनगा जंगल के अंटा तिराहे के पास एक बाइक (यूपी 46-एच 0401) पर सवार तीन लोगों ने कार पर पत्थर फेंक कर वाहन रुकवाया और उसका दो लाख रुपया लूट कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश की तो पता चला वह भिनगा निवासी अनिल कुमार सोनी की थी। जिसने भंगहा बाजार निवासी अनुभव पाठक व ज्ञानेंद्र पाठक के विरुद्ध आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सुलह का दबाव बनाने के लिए विशाल मिश्रा ने अपने साथी पीलीभीत के थाना सेरामऊ उत्तरी के दौलतपुर निवासी नवल किशोर शर्मा के साथ मिलकर लूट की फर्जी कहानी बनाई। पूछताछ में विशाल ने लूट की घटना फर्जी होने का खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने विशाल मिश्रा, नवल किशोर, अनुभव व ज्ञानेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा है।