फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The humid heat is taking a toll on the eyes

Shravasti News: आंखों पर भारी पड़ रही उमस भरी गर्मी

Mon, 16 Jun 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 16 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The humid heat is taking a toll on the eyes
श्रावस्ती। सूरज की आग उगलती किरणें व उमस भरी गर्मी आंखों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ऐसे में आंख की परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को सावधानी अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


अषाढ़ माह में जहां घटाओं के घिरने का समय होता है और बरसात से मौसम सुहाना होना चाहिए, वहीं दिन में चिलचिलाती धूप की तपन व रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में यह गर्मी आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इससे आंखों में जलन, लाल पन, खुजली व खुश्की आदि के साथ ही अन्य समस्याएं पनप रही हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए चिकित्सक लोगों को सावधानी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फणींद्र तिवारी ने बताया कि रोज 70 से 80 मरीज आंख की विभिन्न समस्याओं से ग्रसित होकर आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज कंजक्टिवाइटिस व गर्मी के कारण वाले संक्रमण से पीड़ित होते हैं। इन मरीजों को दवा के साथ ही विभिन्न सावधानियां बताई जाती हैं।
विज्ञापन




आंखों की सुरक्षा के लिए करें ये उपाय

आंखों से गर्मी व तेज धूप से बचाने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक संभव हो तो बाहर न निकलें। दिन में खूब पानी पीएं और थोड़ी-थोड़ी देर पर आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। आंखों की नमी बरकरार रखने के लिए चिकित्सक की सलाह से आई ड्रॉप का प्रयोग करें। आंखों में संक्रमण हो जाए तो अपनी तौलिया व रुमाल किसी अन्य व्यक्ति को न प्रयोग करने दें। आंखों को धूप की चमक से बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग करें। आंखों को रगड़ने से बचें। साथ ही समस्या बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें, जिससे समय पर आंखों में संक्रमण फेलने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed