{"_id":"6a664aff2e385d1ad6060953","slug":"the-hazardous-bhinga-bahraich-route-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121921-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जोखिम भरा हुआ भिनगा-बहराइच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जोखिम भरा हुआ भिनगा-बहराइच मार्ग
Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बने गडढे।
श्रावस्ती। भिनगा से बहराइच जाने वाली फोरलेन सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए जान का जोखिम बन गए हैं। सड़क का कई स्थानों पर बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिम्मेदार विभाग इन गड्ढों को भरने के बजाय कामचलाऊ उपाय कर रहा है। विभाग कहीं ईंट के रोड़े डालकर तो कहीं बोरियां रखकर काम चला रहा है। बीते वर्ष बने कई गड्ढे आज तक भरे नहीं गए हैं। इन खतरनाक गड्ढों के पास रात में वाहन चालकों के लिए कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है। इससे रात के समय दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों में भी कई गड्ढे छिपे हुए हैं। यह स्थिति लोगों के लिए लगातार मुसीबत का कारण बनी हुई है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
रजगढ़वा पुल के पास जोखिम
ग्राम रजगढ़वा के निकट फोरलेन मार्ग पर दोनों ओर जान का जोखिम है। भिनगा से बहराइच जाने वाले रास्ते पर बड़े गड्ढों के आसपास केवल बोरियां रखी गई हैं। बहराइच से भिनगा आने वाले रास्ते पर पुल के पास सड़क बीते वर्ष बारिश में बैठ गई थी। इस जगह आज तक कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है और गड्ढा घांस से ढंक गया है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
भंगहा मोड़ पर गड्ढों की भरमार
फोरलेन मार्ग पर भंगहा मोड़ के निकट सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। एक गड्ढे के पास ईंट के रोड़े का ढेर लगाया गया है, पर कोई संकेतक नहीं है। दूसरे गड्ढे के पास सिर्फ बोरियां रखी गई हैं। इसी तरह भकला पुल के पास भी गड्ढों को भरने के लिए केवल ईंट के रोड़े डाले गए हैं।