{"_id":"6499d38fdb63f09864098c88","slug":"the-governor-will-distribute-artificial-devices-to-the-disabled-today-srawasti-news-c-104-1-slko1050-226-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दिव्यांगों को आज कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दिव्यांगों को आज कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगी राज्यपाल
Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज भिनगा आ रही हैं। वे डीडीआरसी का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगी। इससे पूर्व वह कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में नि:शक्तों को कृत्रिम एवं सहायक उपकरण वितरित करेंगी। व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आमंगलवार सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से भिनगा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी। जहां से राज्यपाल डीडीआरसी पहुंचकर उसका निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार जाएंगी। जहां जिले के 2247 दिव्यांगजनों को एलिम्को कानपुर से प्राप्त 3806 सहायक उपकरणों का वितरण करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
इसके बाद वह शासकीय व अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्यो के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद राज्यपाल लखनऊ के लिए रवाना होंगी। सोमवार को डीएम कृतिका शर्मा ने अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने तथागत सभागार, एएनएम सभागार एवं डीडीआरसी पहुंचकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा भी लिया।
इस दौरान एडीम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम आशुतोष, एसएबी कमांडेंट, जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्रा, संचालक डीडीआरसी एवं एलिम्को के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।