फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The gate was opened by demonstrating on the barrage

Shravasti News: बैराज पर प्रदर्शन कर खुलवाया गेट

Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The gate was opened by demonstrating on the barrage
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती नहर में बाढ़ के दौरान पानी का दबाव कम करने के लिए कानी बोझी के निकट नहर को काटकर पानी निकाला गया था। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई। ऐसे में नहर में पानी का दबाव होने से अब यह पानी खेतों में भर रहा है।
विज्ञापन


इससे नाराज किसानों ने बुधवार को राप्ती बैराज पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मुख्य नहर का गेट खुलवाया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन


नेपाल सहित पहाड़ों पर होने वाली बरसात का पानी राप्ती बैराज पर रोका जाता है। वहां से इस पानी को राप्ती नदी सहित मुख्य राप्ती सरयू योजक नहर में छोड़ा जाता है। यहां से होकर यह पानी बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती व गोरखपुर तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के दिनों में बैराज पर पानी के दबाव को देखते हुए नहर को खोला गया था। इसके बावजूद बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा था। जिसे देखते हुए जमुनहा के कानी बोझी के निकट नहर की पटरी को काट दिया गया था।

इससे बाढ़ का खतरा तो कम हो गया था। लेकिन नहर कटने से आसपास गांव के खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। बरसात थमने के बाद अब तक नहर की पटरी की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में राप्ती परियोजना नहर से पानी को विभाजित करने से नहर का पानी खेतों में फैल रहा है।

इससे नाराज गजोबरी, मोहनपुर, इंदवा, टिकुईया, आकार, कानी बोझी, दयाली, बनगई आदि गांव के किसानों ने बुधवार राप्ती बैराज पर भाजपा नेता रणबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।


बाद में भाजपा नेता ने नहर विभाग के एसडीओ अशोक से फोन से बात की। उनके निर्देश के बाद राप्ती बैराज के मुख्य गेट नंबर एक को खोला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed