फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The fog cleared, but the clouds took up residence

Shravasti News: कोहरा छंटा, पर बादलों ने जमाया डेरा

Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The fog cleared, but the clouds took up residence
बुधवार सुबह सात बजे ​भिनगा में छाया कोहरा।- संवाद
श्रावस्ती। तराई में चल रही पछुआ हवा ने पारा लुढ़का दिया है। बुधवार दोपहर तक छाए बादलों ने ठंड को बढ़ाए रखा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि कोहरा सुबह सात बजे तक छंट जाने से वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन


तराई में मंगलवार से चल रही सर्द पछुआ हवा से जिले के तापमान में गिरावट आई। बुधवार को दोपहर तक छाए बादलों व बर्फीली हवा से लोग कंपकपाते रहे। दोपहर बाद निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से राहत प्रदान की।
विज्ञापन


शाम को फिर ठिठुरन बढ़ गई। किसान रामबरन वर्मा ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन यदि कोहरा नहीं पड़ता है और गलन वाली ठंड पड़ती है, जिससे सरसों, मटर, चना व मसूर आदि को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान विकास मिश्रा ने बताया कि अभी गेहूं की फसल छोटी है, इसलिए उस पर पाले का कम प्रभाव पड़ेगा।


ठंड बढ़ने के साथ ही जिला चिकित्सालय में आंख के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। कई मरीज आंखों में सूखापन से पीड़ित नजर आए। चिकित्सक डॉ. फणींद्र तिवारी ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग अलाव, हीटर व ब्लोअर का प्रयोग करते हैं। ऐसे में आंखों की नमी सूखने लगती है। इससे बचाव के लिए लोगों को हीटर व ब्लोअर का कम प्रयोग करना चाहिए। संभव हो तो धूप में बैठें या फिर रजाई व कंबल ओढ़कर बैठना ज्यादा मुफीद है।



कोहरे में वाहन चलाते समय लोगों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस संबंध में यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने बताया कि वाहन चलाते समय लोगों को फाग लाइट (पीली लाइट) का प्रयोग करना चाहिए। रात में दूधिया लाइट कोहरे में ज्यादा कारगर नहीं होती है। वाहन चलाते समय इंडीकेटर का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही सामने जा रहे वाहन के इंडीकेटर को भी अवश्य देखें। गति कम रखें और शराब के नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed