फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The first fortnight of the dry season passed

सूखा गया सावन का पहला पखवारा

Sun, 08 Aug 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The first fortnight of the dry season passed
श्रावस्ती। सावन मास का प्रथम पखवारा बीत चुका है, इसके बावजूद धरती प्यासी है। कभी भोर तो कभी रात में होने वाली रिमझिम बूंदा बांदी लोगों को कोई राहत नहीं दिला पा रही है। जिसके चलते सावन में धूल उड़ रही है। दिन में निकलने वाली चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कभी बदली तो कभी धूप के बीच चलने वाली पूर्वा हवाओं से बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण जहां खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है, वहीं इसे देख किसानों के चेहरों की हवाइयां भी उड़ रही है। असिंचित सिरसिया क्षेत्र में धान की रोपाई कर चुके किसान बरसात न होने व पूर्वा हवाओं के कारण खेतों से कम हो रही नमी को देख परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बरसात न हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वहीं तेज धूप व उमस के कारण लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। लोगों को घरों में भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। एक तरफ जहां बूंदाबांदी व उमस के कारण लोगों को संक्रामक रोगों का खतरा सता रहा है, वहीं दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। ऐसे में राहत के लिए हर किसी को बचे हुए सावन में बरसात की आस है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed