Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The fasting women worshipped Chhath Maiya by offering evening prayers.

Shravasti News: संध्या अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठ मइया की पूजा

Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The fasting women worshipped Chhath Maiya by offering evening prayers.
एसएसबी मुख्यालय में छठ पूजा करतीं महिलाएं।- स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती/इकौना/कटरा/जमुनहा। छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने संध्या अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा की। इस दौरान फल व अन्य सामग्रियों से भरे डाल लेकर पुरुषों ने भी पूजा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिले में विभिन्न स्थानों पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया। इकौना क्षेत्र के सीताद्वार झील तट पर सोमवार को शाम चार बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने तालाब व झील के घाटों पर एकत्रित होकर अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा की।
विज्ञापन


बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल व गन्ना आदि रखकर सूर्य देव व छठ मइया को अर्पित किया। इसी तरह भिनगा के सर्वामाई धाम स्थित तालाब के घाट पर महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा की। जमुनहा क्षेत्र के राप्ती नदी घाट पर भी महिलाओं ने छठ मइया की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



भिनगा स्थित 62वीं वाहिनी मुख्यालय पर बने तालाब के घाट पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया। वाहिनी की महिला सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में विधि-विधान से ढलते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा की। छठी मइया के भजन और आरती से कैंप परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।


उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की एकता, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी एक सूत्र से जोड़ता है। इस मौके पर उप कमाडेंट गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed