फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The fair will be monitored through 32 CCTV cameras and four watch towers

Shravasti News: 32 सीसीटीवी कैमरों व चार वाच टॉवर से होगी मेले की निगरानी

Mon, 25 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The fair will be monitored through 32 CCTV cameras and four watch towers
हरितालिका तीज पर बाबा विभूतिनाथ मंदिर परिसर में लगने वालने मेले की हो रही तैयारी। -संवाद
श्रावस्ती। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में मंगलवार को हरितालिका तीज पर कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मेले का आयोजन किया जाएगा। कांवड़ यात्रा व मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला परिसर की निगरानी के लिए 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके साथ ही चार वॉच टॉवरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


हरितालिका तीज पर लाखों श्रद्धालु बाबा विभूतिनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही कांवड़िये विभूतिनाथ मंदिर पहुंच जाते हैैं। भीड़ को नियंत्रित करने व आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मेला परिसर को तीन जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


यातायात को नियंत्रित करने के लिए 23 बैरियर लगाए गए हैं। इसी के साथ 14 पार्किंग स्थल, चार वॉच टावर, दो एक्सेस कंट्रोल टीम, तीन अस्थायी चौकियां, 13 मोबाइल पार्टियां व दो क्यूआरटी तैनात की गई हैं। त्वरित कार्रवाई के लिए डेढ़ सेक्शन फ्लड कंपनी पीएसी व दो प्लाटून पीएसी की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 निरीक्षक, 119 उप निरीक्षक, 335 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 85 महिला आरक्षी, चार होमगार्ड तथा दो फायर टेंडर भी तैनात किए गए हैं। दंगा नियंत्रण यंत्रों से लैस पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसी के साथ ही सोशल मीडिया की भी निगरानी की जाएगी।




सादे वस्त्रों में तैनात रहेगी पुलिस
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस व वनकर्मियों की संयुक्त टीम लगाई गई है। किसी भी मेलार्थी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस तैनात रहेगी।

-घनश्याम चौरसिया, एसपी



आज रात एक बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
बाबा विभूतिनाथ मंदिर के महंथ शिवनाथ गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार रात 12 बजे भगवान शिव का शृंगार, पूजन व आरती की जाएगी। इसके बाद रात करीब एक बजे जलाभिषेक के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने मेलार्थियों व कांवड़ियों से मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोई समस्या होने पर पुलिस व मंदिर प्रशासन से संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed