{"_id":"68acb99e36b15367f000c5b7","slug":"the-fair-area-is-divided-into-three-zones-and-seven-sectors-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113633-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन जोन व सात सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन जोन व सात सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
Tue, 26 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
विभूतिनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी व सीडीओ। -स्रोत : पुलिस विभाग
श्रावस्ती। हरितालिका तीज पर सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर सुरक्षा के अभेद किले में तब्दील रहेगी। सोमवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने सीडीओ शाहिद अहमद के साथ मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पर्व को सकुशल संपन्न करवाने के लिए जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाने के साथ ही एलआईयू को सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गयाहै। मेले का प्रभारी एएपी मुकेश चंद्र उत्तम को व सहायक अधिकारी सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा व सीओ इकौना भरत पासवान को बनाया गया है।
बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के लिए मेले को तीन जोन व सात सेक्टर में बांट कर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 23 बैरियर, 14 पार्किंग स्थल, चार वॉच टावर, दो एक्सेस कंट्रोल टीम, तीन अस्थायी चौकियां, 13 मोबाइल टीम व दो क्यूआरटी टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
त्वरित कार्रवाई के लिए डेढ़ सेक्शन फ्लड कंपनी पीएसी व दो प्लाटून पीएसी तैनात करने के साथ-साथ 18 निरीक्षक, 119 उप निरीक्षक, 335 आरक्षी, 85 महिला आरक्षी, चार होमगार्ड व दो फायर टेंडर को तैनात किया गया है। पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही पूरे मेले की ड्रोन कैमरे से निगरानी व सोशल मीडिया की माॅनीटरिंग की जाएगी।